Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आज आ गई गिरावट, जानिए कितने टूट गए भाव

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आज आ गई गिरावट, जानिए कितने टूट गए भाव

Gold Silver Price Today: बड़े दिनों बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी मंगलवार सुबह सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.64 फीसदी या 1041 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। यूएस डॉलर में मजबूती और कमजोर हाजिर मांग ने भी निवेशकों को बिकवाली के लिए प्रेरित किया। हालांकि, टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता और यूएस-ईरान तनाव ने गिरावट को सीमित रखा।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी आज गिरावट के साथ ट्रेड करती दिख रही हैं। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.47 फीसदी या 1254 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.66 फीसदी या 34.30 डॉलर की गिरावट के साथ 5,191.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.15 फीसदी या 59.97 डॉलर की गिरावट के साथ 5,167.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमत में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.24 फीसदी या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 87.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.59 फीसदी या 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 86.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *