लखनऊ में तालकटोरा का AQI खराब:सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, पारे में लगातार होगी बढ़त

लखनऊ में तालकटोरा का AQI खराब:सामान्य से अधिक रहेगा तापमान, पारे में लगातार होगी बढ़त

लखनऊ में अब तापमान में लगातार बढ़त जारी रहेगी। रात गर्म होने के साथ में दिन में भी तेज धूप के चलते पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अभी तक बीते शुक्रवार को अधिकतम पारा 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। अब तापमान इससे भी अधिक होने की संभावना है। तालकटोरा का AQI खराब जोन में लखनऊ के तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 229 के साथ में ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। लालबाग 153, अलीगंज 198, लालबाग 155 और गोमतीनगर का AQI 166 के साथ यलो जोन में रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 81 और कुकरैल का AQI ग्रीन जोन के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा। इस दौरान 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 152 रहा। अब बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से आगामी सप्ताह के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *