संभल में AQI 358, अस्पताल की ओपीडी 1000 पार:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, सर्द हवाओं से स्वास्थ्य पर असर

संभल में AQI 358, अस्पताल की ओपीडी 1000 पार:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, सर्द हवाओं से स्वास्थ्य पर असर

संभल में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 358 पर पहुंच गया है, जिससे वातावरण खतरनाक श्रेणी में आ गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। सुबह 8 बजे 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दिन में तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, होली से पहले एक बार फिर मौसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल के प्रभारी डॉ. मनीष अरोड़ा ने सुबह-शाम और दिन में बदलते मौसम को देखते हुए हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करने तथा बच्चों को फास्ट फूड जैसी बाहरी चीजों से दूर रखने की सलाह दी है। पिछले दिनों हुई चार बार की बारिश से आलू, गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था।
चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें और बरेली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन तथा मालगाड़ी अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच रही हैं। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में अभी भी पूरी सवारियां नहीं मिल रही हैं, हालांकि दिन में बसों में भीड़ देखी जा रही है। सभासद राजेंद्र कुमार के अनुसार, मौसम सामान्य जरूर हुआ है, लेकिन होली के त्योहार तक सुबह-शाम की ठंड अभी भी परेशान कर रही है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही धूप निकलने के बाद अब बाजारों में रौनक भी दिख रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *