– आगामी दिनों में और होगी पारे में बढ़ोतरी
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज गर्म नजर आया। तेज धूप खिलने से लोगों को सुबह से ही हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं दिन में पारा और चढ़ेगा। इस कारण दिन में मौसम का मिजाज गर्म बना रहेगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तामपान 15 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतमतामपान 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतमतामपान 32 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तामपान 18 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तामपान 17 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर सबसे गर्म रहने की संभावना है। वहीं सबसे कम तापमान 13 डिग्री श्रीगंगानगर में रहा।


