प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। अक्सर ही इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अब पेरू (Peru) में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पेरू के अरेक्विपा (Arequipa) क्षेत्र में भारी बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ की वजह से हालात काफी खराब हैं। रविवार को चाला जिले के चाला विएजो क्षेत्र में पेरू की एयरफोर्स का Mi-17 हेलीकॉप्टर रेडियो संपर्क खो बैठा। यह हेलीकॉप्टर इका क्षेत्र के पिस्को से उड़ान भरकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए जा रहा था। सोमवार को हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और एयरफोर्स का मलबा मिला।
15 लोगों की हुई मौत
पेरू में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 क्रू मेंबर्स और 11 यात्री शामिल थे। यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी थे। पेरू की एयरफोर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।
किस वजह से हुआ हादसा?
पेरू एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि हादसे की वजह क्या थी।



