ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर युवक को पकड़ा:मुफस्सिल पुलिस को सौंपा, नशे की हालत में होने का संदेह

ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर युवक को पकड़ा:मुफस्सिल पुलिस को सौंपा, नशे की हालत में होने का संदेह

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की चांदी पंचायत के पैकागोला कमलपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक रानीपतरा बाजार से राजीगंज जाने वाली सड़क पर बच्चों से बात कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को सड़क किनारे खेल रहे बच्चों से बात करते देखा गया। उन्हें संदेह हुआ कि यह बच्चा चोर हो सकता है और बच्चों को भगाने की फिराक में है। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे लोग इकट्ठा हुए और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम पूरन और निवास स्थान मंझेली मिरोडी बताया। हालांकि, उसने अपने पिता का नाम या अन्य कोई जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों ने उसे एक घर में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच युवक का संदिग्ध व्यवहार चिंताजनक था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि संदिग्ध युवक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक नशे की हालत में लग रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की चांदी पंचायत के पैकागोला कमलपुर में सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक रानीपतरा बाजार से राजीगंज जाने वाली सड़क पर बच्चों से बात कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को सड़क किनारे खेल रहे बच्चों से बात करते देखा गया। उन्हें संदेह हुआ कि यह बच्चा चोर हो सकता है और बच्चों को भगाने की फिराक में है। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे लोग इकट्ठा हुए और युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम पूरन और निवास स्थान मंझेली मिरोडी बताया। हालांकि, उसने अपने पिता का नाम या अन्य कोई जानकारी नहीं दी। ग्रामीणों ने उसे एक घर में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना अध्यक्ष को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच युवक का संदिग्ध व्यवहार चिंताजनक था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि संदिग्ध युवक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक नशे की हालत में लग रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *