सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित कोसी टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा वार्ड 4 निवासी मो. सफरुल के 26 वर्षीय पुत्र सिराज के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से एनएचएआई की एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से एनएचएआई की एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक सिराज को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक किस काम से और कहाँ से कहाँ जा रहा था, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी इधर, देर शाम तक शव को सुरक्षित रखा गया और परिजनों को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित कोसी टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा वार्ड 4 निवासी मो. सफरुल के 26 वर्षीय पुत्र सिराज के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से एनएचएआई की एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल से एनएचएआई की एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक सिराज को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक किस काम से और कहाँ से कहाँ जा रहा था, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या लापरवाही हादसे की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी इधर, देर शाम तक शव को सुरक्षित रखा गया और परिजनों को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


