कच्छ : एक करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त, 7 आरोपी वांछित

कच्छ : एक करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त, 7 आरोपी वांछित

भचाऊ तहसील के वोंध गांव में एसएमसी का छापा

भुज. स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने कच्छ जिले की भचाऊ तहसील के वोंध गांव में छापा मारकर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब जब्त की। कुल 7 आरोपियों को वांछित घोषित किया गया।जानकारी के अनुसार, मुुखबिर की सूचना पर एसएमसी की टीम ने वोंध गांव में अमथड़ तालाब के पास खुले मैदान में छापा मारा। मौके से शराब की हेराफेरी करते समय 1.01 करोड़ रुपए से ज्यादा की 7080 बोतल शराब, 1 वाहन, 250 सोयाबीन प्लास्टिक बैग सहित कुल 1.30 करोड़
रुपए से ज्यादा का मुद्दामाल जब्त किया।
इस संबंध में 7 आरोपी वांछित घोषित किए गए। इनमें शराब प्राप्त करने वाला भचाऊ निवासी अशोकसिंह जाडेजा, अर्जुनसिंह जाडेजा, भागीरथसिंह जाडेजा, शिवमसिंह जाडेजा, कंटेनर ट्रक का मालिक, कंटेनर ट्रक का चालक, शराब सप्लायर अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

भचाऊ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

यह कार्रवाई एसएमसी के पीआइ एम.एस. त्रिवेदी के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में प्रोहिबिशन एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत भचाऊ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *