पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को सहरसा पहुंचे। उन्होंने चर्चित अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने वार्ड नंबर 35, सिमराहा निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और पूरे मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि 18 फरवरी को 13 वर्षीय अंकित आनंद की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। मीडिया से बातचीत में सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आए दिन हत्या, जमीन विवाद और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई थी FIR सांसद ने सहरसा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और किसी से निजी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है, तो फिर हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा अब तक क्यों नहीं हो पाया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की तत्काल एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराई जाए। पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि एसआईटी जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में निजी दुश्मनी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और विपक्ष का काम सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। उन्होंने अंकित हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज जांच की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को सहरसा पहुंचे। उन्होंने चर्चित अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांसद ने वार्ड नंबर 35, सिमराहा निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और पूरे मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि 18 फरवरी को 13 वर्षीय अंकित आनंद की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। मीडिया से बातचीत में सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आए दिन हत्या, जमीन विवाद और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई थी FIR सांसद ने सहरसा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और किसी से निजी दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है, तो फिर हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा अब तक क्यों नहीं हो पाया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की तत्काल एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराई जाए। पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि एसआईटी जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में निजी दुश्मनी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और विपक्ष का काम सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। उन्होंने अंकित हत्याकांड की निष्पक्ष और तेज जांच की आवश्यकता पर बल दिया।


