खगड़िया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को विधानसभा के शून्यकाल में खगड़िया जिले से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड की राजस्व रसीद काटने पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की। विधायक मंडल ने सदन में बताया कि इन प्रकार की जमीनों की रसीदें न कटने के कारण हजारों किसान और भूमिधारक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। उनके पास जमीन होने के बावजूद उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिजली कनेक्शन और फसल क्षति मुआवजा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति के कारण किसानों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले वे गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड से संबंधित खाता-खेसरा को अद्यतन (अप-टू-डेट) करने की लिखित मांग सरकार से कर चुके हैं। शीघ्र रसीद काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने जोर दिया कि यदि खाता-खेसरा दुरुस्त कर रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो खगड़िया जिले के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि जमीन के कागजातों की विधिवत जांच कर शीघ्र रसीद काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सजग हैं और सदन में उनकी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे खगड़िया जिले से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी सदन में उठा चुके हैं। इनमें सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार, नगर परिषद एवं मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और फुटकर विक्रेताओं के लिए स्थायी बाजार की व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दे शामिल हैं। खगड़िया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को विधानसभा के शून्यकाल में खगड़िया जिले से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड की राजस्व रसीद काटने पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की। विधायक मंडल ने सदन में बताया कि इन प्रकार की जमीनों की रसीदें न कटने के कारण हजारों किसान और भूमिधारक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। उनके पास जमीन होने के बावजूद उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बिजली कनेक्शन और फसल क्षति मुआवजा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति के कारण किसानों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले वे गैरमजरूआ खास, बकाश्त और टोपो लैंड से संबंधित खाता-खेसरा को अद्यतन (अप-टू-डेट) करने की लिखित मांग सरकार से कर चुके हैं। शीघ्र रसीद काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने जोर दिया कि यदि खाता-खेसरा दुरुस्त कर रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो खगड़िया जिले के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि जमीन के कागजातों की विधिवत जांच कर शीघ्र रसीद काटने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सजग हैं और सदन में उनकी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे खगड़िया जिले से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी सदन में उठा चुके हैं। इनमें सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार, नगर परिषद एवं मानसी नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और फुटकर विक्रेताओं के लिए स्थायी बाजार की व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दे शामिल हैं।


