जालोर में प्रभु के साथ खेली फूलों की होली:देवलीया महादेव मंदिर में होली महोत्सव, भक्तों ने भजन कीर्तन भी किया

जालोर में प्रभु के साथ खेली फूलों की होली:देवलीया महादेव मंदिर में होली महोत्सव, भक्तों ने भजन कीर्तन भी किया

जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर देवलिया महादेव मंदिर में रविवार की रात को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्री राधाकृष्ण को फूलों से होली खिलाई गई। इस दौरान आयोजन समिति के द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। आयोजक मंडल ने बताया कि रात 9 बजे से रात करीब 12 बजे भजन गायक राधेश्याम, जगदीश रामावत, जगदीश सोनी व विमल खत्री के द्वारा राधाकृष्णा होली महोत्सव में प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही सभी ने नाचते- गाते हुए फूलों से होली खेली। इस दौरान होरी भजन गायक जगदीश रामावत ने गणपति वंदना के साथ शुरूआत की। उन्होंने खेलो-खेलो जी घनश्याम…, खेले मांडानी होली रो रसियो… समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं जगदीश सोनी ने तीखे नैणों वाली श्याम ने रिझाए मति रे… और महीनो फागण रो… गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण पर फूल बरसाते हुए उनके साथ होली खेली। वहीं नाचते-गाते एक दूसरे पर फूल बरसाए। वहीं विमल खत्री ने सिमरन माता शारदा गणपति पाए लागू… समेत विभिन्न होरी भजन गाए। देर रात करीब 12 बजे तक इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *