समस्तीपुर के ताजपुर इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद सड़क किनारे तालाब में कार को धकेल दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना ताजपुर नगर परिषद वार्ड 15 में भेरोखरा काली पोखर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। फिलहाल, कार से कुचले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पूजा करने जा रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, कार से कुचले गए लोग भेरोखड़ा काली मंदिर के पास कारिख बाबा की पूजा के लिए जा रहे थे। वे जैसे पोखर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए हादसे के बाद कार का ड्राइवर फरार हादसे के बाद कार चला रहा शख्स भीड़ देखकर भाग निकला। वहीं, आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद कार को बगल के ही पोखर में पलट दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि स्थानीय सरपंच पूनम देवी के यहां कारिख बाबा की पूजा को लेकर महिला एवं परिवार के लोग पोखर में स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से एक कार उसी जगह पर खड़ी थी। भीड़ देखने के बावजूद कार चला रहे शख्स ने रफ्तार बढ़ा दी और अपना नियंत्रण खो दिया और कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था। उधर, हादसे के बाद भारी संख्या में जटी लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडे से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे पास के तालाब में धकेल दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। हालांकि जख्मी तीनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। लोगों ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों को चोटे आई हैं। हालांकि सभी ठीक बताए गए हैं। समस्तीपुर के ताजपुर इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में महिला समेत 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद सड़क किनारे तालाब में कार को धकेल दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना ताजपुर नगर परिषद वार्ड 15 में भेरोखरा काली पोखर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। फिलहाल, कार से कुचले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पूजा करने जा रहे थे लोग जानकारी के मुताबिक, कार से कुचले गए लोग भेरोखड़ा काली मंदिर के पास कारिख बाबा की पूजा के लिए जा रहे थे। वे जैसे पोखर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए हादसे के बाद कार का ड्राइवर फरार हादसे के बाद कार चला रहा शख्स भीड़ देखकर भाग निकला। वहीं, आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद कार को बगल के ही पोखर में पलट दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि स्थानीय सरपंच पूनम देवी के यहां कारिख बाबा की पूजा को लेकर महिला एवं परिवार के लोग पोखर में स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से एक कार उसी जगह पर खड़ी थी। भीड़ देखने के बावजूद कार चला रहे शख्स ने रफ्तार बढ़ा दी और अपना नियंत्रण खो दिया और कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था। उधर, हादसे के बाद भारी संख्या में जटी लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडे से हमला कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे पास के तालाब में धकेल दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। हालांकि जख्मी तीनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। लोगों ने बताया कि इस घटना में 10 से 12 लोगों को चोटे आई हैं। हालांकि सभी ठीक बताए गए हैं।


