नालंदा में संदिग्ध हालत में एक ड्राइवर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शराब पीकर घर लौटे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान गोगीपर गांव निवासी राजेंद्र तांती के बेटे अशोक तांती(50) के तौर पर हुई है। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोगीपर गांव की है। चेहरे भाई चंदन कुमार तांती ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अशोक तांती कहीं चले गए। काफी देर बाद लौटे। घर आने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, उल्टी करने लगे। आनन-फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। वहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं इस मामले में पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है शराब पीने और दवा खाने से मौत हुई है। हालांकि ये जांच का विषय है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। संबंधित थाने को जानकारी दी गई है। वहीं, इस संबंध में हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई आवेदन नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। नालंदा में संदिग्ध हालत में एक ड्राइवर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शराब पीकर घर लौटे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान गोगीपर गांव निवासी राजेंद्र तांती के बेटे अशोक तांती(50) के तौर पर हुई है। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोगीपर गांव की है। चेहरे भाई चंदन कुमार तांती ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अशोक तांती कहीं चले गए। काफी देर बाद लौटे। घर आने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, उल्टी करने लगे। आनन-फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। वहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं इस मामले में पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है शराब पीने और दवा खाने से मौत हुई है। हालांकि ये जांच का विषय है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। संबंधित थाने को जानकारी दी गई है। वहीं, इस संबंध में हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई आवेदन नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।


