पटना नगर निगम की 20वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक कल होगी। इस बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत फैसला लिया जाएगा। पिछली बैठकों में स्वीकृत मॉडल शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। छठ महापर्व को लेकर कार्यों पर होगी चर्चा विशेष रूप से साल 2025 के चैती और कार्तिक छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर कराए गए कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाएगी। बांकीपुर अंचल के विभिन्न घाटों जैसे काली घाट, कदम घाट, मिश्री घाट और पथरी घाट पर बालू भराई, रेलिंग पेंटिंग और पहुंच पथ की मरम्मत जैसे कार्यों पर भी चर्चा होगी। कल 1 बजे मेयर के चेम्बर में आयोजित बैठक में सभी विषयों पर चर्चा होगी। नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर होगी चर्चा शहर के विभिन्न वार्डों में नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 1, 7, 22, 25, 26, 29, 42, 43, 46, 49, 52, 61 और 72 जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रवाह वाले बोरिंग लगाने और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल हैं। इसके अलावे कई मोहल्लों में नई सड़कों और आरसीसी नालों के निर्माण की योजना भी तैयार है। पटना नगर निगम की 20वीं सशक्त स्थायी समिति की बैठक कल होगी। इस बैठक में निगम क्षेत्र के अंतर्गत भवनों के नए सिरे से टैक्स एसेसमेंट और रेवन्यू कलेक्शन के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में शौचालयों के बेहतर संचालन और रखरखाव को लेकर एक ठोस नीतिगत फैसला लिया जाएगा। पिछली बैठकों में स्वीकृत मॉडल शौचालयों के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। छठ महापर्व को लेकर कार्यों पर होगी चर्चा विशेष रूप से साल 2025 के चैती और कार्तिक छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर कराए गए कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति दी जाएगी। बांकीपुर अंचल के विभिन्न घाटों जैसे काली घाट, कदम घाट, मिश्री घाट और पथरी घाट पर बालू भराई, रेलिंग पेंटिंग और पहुंच पथ की मरम्मत जैसे कार्यों पर भी चर्चा होगी। कल 1 बजे मेयर के चेम्बर में आयोजित बैठक में सभी विषयों पर चर्चा होगी। नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर होगी चर्चा शहर के विभिन्न वार्डों में नई बोरिंग और पाइपलाइन विस्तार पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 1, 7, 22, 25, 26, 29, 42, 43, 46, 49, 52, 61 और 72 जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रवाह वाले बोरिंग लगाने और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव कार्यसूची में शामिल हैं। इसके अलावे कई मोहल्लों में नई सड़कों और आरसीसी नालों के निर्माण की योजना भी तैयार है।


