Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव ने सोने में लगाई आग, चांदी सीधे 14,000 रुपये उछली, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव ने सोने में लगाई आग, चांदी सीधे 14,000 रुपये उछली, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी तेजी देखी जा रही है। टैरिफ को लेकर बढ़ी हुई अनिश्चितता और यूएस ईरान तनाव बढ़ने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है। दूसरी तरफ डॉलर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स 0.45 फीसदी गिरकर 97.36 पर आ गया है। घरेलू बाजार में सोना शुरुआती कारोबार में भारी तेजी के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.74 फीसदी या 2724 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 14,000 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 5.36 फीसदी या 13,555 रुपये की बढ़त के साथ 2,66,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज सोमवार को बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.99 फीसदी 100 डॉलर की बढ़त के साथ 5,181.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.03 फीसदी या 52.52 डॉलर की बढ़त के साथ 5159.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 5.71 फीसदी या 4.74 डॉलर की बढ़त के साथ 87.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.02 फीसदी या 2.55 डॉलर की बढ़त के साथ 87.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *