Share Market News: Trump Tariff के रद्द होने से झूमा शेयर बाजार, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक तेजी और कहां है गिरावट

Share Market News: Trump Tariff के रद्द होने से झूमा शेयर बाजार, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक तेजी और कहां है गिरावट

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। ट्रंप टैरिफ के रद्द होने का असर आज बाजार पर देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 0.73 फीसदी या 615 अंक की बढ़त के साथ 83,426 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.72 फीसदी या 185 अंक की बढ़त के साथ 25,756 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक में देखने को मिली। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टाइटन, बीईएल, एयरटेल, मारुति, ट्रेंट, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, इंडिगो, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

बीएसई

इन शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी

बाजार में आज सबसे अधिक तेजी एएफआईएल के शेयर में 17 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, Morepen Laboratories Limited में 14.22 फीसदी, Indo Tech Transformers के शेयर में करीब 13 फीसदी, ट्रांसवर्ल्ड शिपिंग के शेयर में 13 फीसदी, डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर में 12.17 फीसदी, सीआईई ऑटोमोटिव के शेयर में 8.48 फीसदी और Kitex Garments के शेयर में 9.41 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

PC: NSE
PC: NSE

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट वनलाइफ कैपिटल एडवाइजर्स के शेयर में 40 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, Stallion India Fluorochemicals के शेयर में 39.98 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में 18.74 फीसदी, यूपीएल के शेयर में 12.78 फीसदी, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड-कोटक निफ्टी 100 इक्वल वेट ईटीएफ में 9.71 फीसदी और Godfrey Phillips India के शेयर में 7.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *