विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार:बंदरों के आतंक का मुद्दा उठेगा, विधायक-दल की बैठक में कांग्रेस बनाएगी रणनीति, तीन विभागों डिमांड्स पर बहस

विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार:बंदरों के आतंक का मुद्दा उठेगा, विधायक-दल की बैठक में कांग्रेस बनाएगी रणनीति, तीन विभागों डिमांड्स पर बहस

विधानसभा में पांच साल बनाम दो साल मुद्दे पर बहस को लेकर कांग्रेस और सत्ता पक्ष के बीच शनिवार को बना गतिरोध अभी दूर नहीं हुआ है। कांग्रेस अब भी उस मुद्दे को सदन में उठा सकती है जिससे हंगामे के हालात बन सकते हैं। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद जनजाति विकास, उच्च शिक्षा और वन पर्यावरण की अनुदान मांगों पर बहस होगी। बहस के बाद आज तीन मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान आज बंदरों के आंतक का मुद‌्दा उठेगा। शाहपुरा से कांग्रेस विधायक मनीष यादवप ने बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों को हो रही परेशानीयों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। मंत्री इस पर जवाब देंगे। बीजेपी विधायक अनिता भदेल ने विश्वकर्मा अंशदायी पेंशन योजना में आ रही दिक्कतों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। शनिवार को बना गतिरोध बरकरार शनिवार को कांग्रेस के हंगामे के कारण पांच बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित की गई थी, हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री ने दो साल के कामकसाज पर सदन में भाषण दिया था। कांग्रेस ने बाद में सीएम के भाषण का बहिष्कार किया था। विधानसभा में बहस के प्रस्ताव की भाषा पर हुआ विवाद, उस पर गतिरोध विधानसभा में पांच साल बनाम दो साल पर बहस के लिए रखे गए प्रस्ताव की भाषाा को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और यही विवाद की वजह है। कांग्रेस का तर्क है कि बहस के प्रस्ताव में मौजूदा सरकार के दो साल के कामकाज के प्रतिवेदन पर ही बहस का जिक्र है जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज का जिक्र नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटले ने तर्क दिया कि कांग्रेस ने अपनी तरफ से लिखित प्रतिवेदन नहीं ​दिया, बहस में पांच साल से तुलना कर लेना। स्पीकर ने कहा था कि कांग्रेस ने पांच साल के बारे में कोई लिखित दस्तावेज नहीं दिया, देते तो शामिल कर लेते। इसीको लेकर बना गतिरोध बरकरार है। कांग्रेस ने रणनीति तय करने बलुाई विधायक दल की बैठक कांग्रेस ने विधानसभा में अगली रणनीति तय करने के लिए आज विधानसभा में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस अगली रणनीति तय करेगी। बताया जाता है कि पांच साल बनाम दो साल पर बने गतिरोध के साथ कई और मुद्दों पर भी आक्रामक तरीके से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। — ये खबर भी पढ़ें सीएम बोले-कांग्रेसियों में सच्चाई सुनने का साहस नहीं,मैदान छोड़कर भागे:मैं पूरे दस्तावेज लेकर आया था; विपक्ष ने हमें चुनौती दी थी, हमने स्वीकारी थी सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में हंगामे के बीच ही शनिवार को दो साल के कामकाज पर सदन में जवाब दिया। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- विपक्ष के लोगों ने हमें चुनौती दी थी, उस चुनौती को हमने स्वीकार किया। उसी के तहत सदन में प्रस्ताव लाया गया। कांग्रेस का तो कॉलम ही खाली है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *