लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में घर में ट्यूशन पढ़ाने आने वाले एक युवक ने अपनी छात्रा के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश। पीड़ित ने इस पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता के मुताबिक, 13 वर्षीय बेटी को वीर सिंह यादव उर्फ विराज पढ़ाते थे। एक दिन बेटी ने रोते हुए बताया कि सर ने छेड़छाड़ की है। गलत काम करने की कोशिश करी है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल किया है। धमकी दी है कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा।


