समस्तीपुर| भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रविवार को रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के कई स्टेशनों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन किया। समस्तीपुर, उजियारपुर, भगवानपुर देशुआ, अंगार घाट और नाजिरगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं ने रेल निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों पर बहाली और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। सीपीएम समस्तीपुर लोकल कमेटी के बैनर तले समस्तीपुर स्टेशन परिसर में 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। सभा की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह ने की। राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम, सचिव उपेंद्र राय, रामप्रकाश यादव, अनिल कुमार राय, लक्ष्मी पासवान, बैधनाथ राय, लाल बहादुर राय, मो. अयूब, गणेश महतो, सोनेलाल पासवान, राकेश पासवान, बिगन कुमार, मोहम्मद महफूज, पलट साहनी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य मांगों में स्टेशन परिसर में स्थायी रूप से तिरंगा झंडा लगाने, अपराध पर रोक, शौचालय निर्माण और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल रहा। उजियारपुर स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा एवं जिलामंत्री रामाश्रय महतो के नेतृत्व में संपन्न हुई। समस्तीपुर| भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रविवार को रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के कई स्टेशनों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन किया। समस्तीपुर, उजियारपुर, भगवानपुर देशुआ, अंगार घाट और नाजिरगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं ने रेल निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों पर बहाली और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। सीपीएम समस्तीपुर लोकल कमेटी के बैनर तले समस्तीपुर स्टेशन परिसर में 17 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। सभा की अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह ने की। राज्य कमेटी सदस्य शाह जफर इमाम, सचिव उपेंद्र राय, रामप्रकाश यादव, अनिल कुमार राय, लक्ष्मी पासवान, बैधनाथ राय, लाल बहादुर राय, मो. अयूब, गणेश महतो, सोनेलाल पासवान, राकेश पासवान, बिगन कुमार, मोहम्मद महफूज, पलट साहनी समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य मांगों में स्टेशन परिसर में स्थायी रूप से तिरंगा झंडा लगाने, अपराध पर रोक, शौचालय निर्माण और यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल रहा। उजियारपुर स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा एवं जिलामंत्री रामाश्रय महतो के नेतृत्व में संपन्न हुई।


