भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक:युवा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 27 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रांतीय बैठक:युवा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 27 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे

लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक की । इस बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ) राजमणि साहू ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश और महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। ये प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 27 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे राजमणि साहू ने यह भी कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान पदों पर समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए एक रिपोर्ट तैयार कर संगठन को सौंपी जाएगी।बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके लिए 27 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। रमाशंकर साहू ने आगे कहा कि जिन विधानसभा सीटों पर प्रमुख राजनीतिक दल समाज के सदस्यों को टिकट नहीं देंगे, वहां संगठन अपने प्रत्याशी उतारने पर भी विचार करेगा। इसका उद्देश्य समाज को अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए एकजुट करना है। महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना आवश्यक महासभा की महामंत्री मनोरमा गुप्ता ने महिलाओं से बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में राजनीतिक आरक्षण लागू होने की संभावना है, जिसके लिए महिलाओं को अभी से नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना आवश्यक है। महिला कार्यवाहक अध्यक्ष कंचन राठौर (शाहजहांपुर) ने शिक्षा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है।इस प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एजेंडा बिंदुओं पर ठोस कार्ययोजना बनाकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का आश्वासन दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *