कैंसर वॉरियर्स के लिए ‘उम्मीद की उड़ान’ कार्यक्रम:लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड ग्रुप ने गोल्डन एप्पल होटल में किया आयोजन

कैंसर वॉरियर्स के लिए ‘उम्मीद की उड़ान’ कार्यक्रम:लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड ग्रुप ने गोल्डन एप्पल होटल में किया आयोजन

राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित गोल्डन एप्पल होटल में लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड ग्रुप ने ‘उम्मीद की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर वॉरियर्स और सर्वाइवर्स को साहस और प्रेरणा देना था। इस आयोजन की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसमें कैंसर से जूझ रहे लोगों और ठीक हो चुके मरीजों को प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता (हेड, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सर्विसेज, मेदांता अस्पताल) ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर का समय पर पता चलना ही सफल इलाज की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने नियमित जांच और जागरूकता पर जोर दिया। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि मरीज के इलाज में परिवार, मित्रों और केयरगिवर्स का भावनात्मक सहयोग बेहद अहम होता है। कैंसर वॉरियर्स ने रैंप वॉक की एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के संस्थापक सुनील मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि कैंसर एक कठिन चुनौती है, लेकिन एकजुटता और विश्वास सबसे अंधेरे रास्तों को भी रोशन कर सकते हैं।कार्यक्रम का एक प्रेरक क्षण तब आया जब कैंसर सर्वाइवर्स और वॉरियर्स ने मुख्य अतिथि और आयोजकों के साथ हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक की। इस साहसिक वॉक में सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मृदुला पांडे, अंकिता गुप्ता, सलमान बेग सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद सर्वाइवर्स को सम्मानित कर उनके जुझारूपन को सलाम किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया इस दौरान उन सदस्यों को भी याद किया गया जिन्होंने बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी। राजीव शर्मा और विभा ताराश्री ने अपने निजी अनुभव साझा किए।कार्यक्रम के अगले चरण में सिंगल्स और कपल्स श्रेणी में फैशन शो आयोजित किया गया । सिंगल्स श्रेणी में अंजू यादव विजेता रहीं, जबकि पूजा टंडन प्रथम उपविजेता और रचना मिश्रा द्वितीय उपविजेता रहीं। कपल्स श्रेणी में साधना श्रीवास्तव और ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *