एआई समिट विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस के एजेंडे को बताया विकास विरोधी

एआई समिट विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस के एजेंडे को बताया विकास विरोधी

बिलासपुर में दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिला नेत्रियों ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर युवक कांग्रेस द्वारा किया गया नग्न प्रदर्शन न केवल अमर्यादित है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का एजेंडा देश के विकास में बाधा डालना और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को कम करना है। भाजयुमो की प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता डहरिया ने इस प्रदर्शन को कांग्रेस के राष्ट्र विरोधी रवैये का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व में नेतृत्व कर रहा है। महिला मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन में सीमा यादव, सुमन द्विवेदी, रीता भामरा, किरण सिंह, अंजना देवांगना, ज्योत्सना मिश्रा, लोकेश्वरी राठौर, योगिता सिंह, माया पमनानी और वंदना सहित कई कार्यकर्ता शामिल थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *