मोहम्मदी में बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:तीन घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर रेफर

मोहम्मदी में बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:तीन घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर रेफर

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-पुणे रोड पर बिचपुरी गांव के पास वन विभाग की पाठशाला के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। ग्राम जवा, थाना जिला शाहजहांपुर निवासी अवनीश पांडे और रजनीश पांडे दवा लेने मोहम्मदी आ रहे थे। इसी दौरान बिचपुरी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर ग्राम शाहपुर निवासी राजवीर और नीरज से हो गई। राजवीर और नीरज (थाना शाहजहांपुर) अपने बहनोई के घर से वापस लौट रहे थे। इस भीषण टक्कर में नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अवनीश पांडे, रजनीश पांडे और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *