प्रतापगढ़ में स्पार्क महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमिपूजन, कहा- यूपी का पहला महिला विश्वविद्यालय

प्रतापगढ़ में स्पार्क महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमिपूजन, कहा- यूपी का पहला महिला विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में प्रस्तावित स्पार्क महिला विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह विश्वविद्यालय लगभग 40 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सहित मंचासीन अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत को उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, एमएलसी उमेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।वक्ताओं ने महिला शिक्षा को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि स्पार्क महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय की आधारशिला रखे जाने से क्षेत्र की महिलाओं को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश का पहला महिला विश्वविद्यालय बताते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *