खेसारी लाल यादव-पवन सिंह को संसद भेजने की जताई इच्छा:मनोज तिवारी ने खेली फूलों की होली; कहा- भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के मंच पर एकजुट हो

खेसारी लाल यादव-पवन सिंह को संसद भेजने की जताई इच्छा:मनोज तिवारी ने खेली फूलों की होली; कहा- भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के मंच पर एकजुट हो

फगुआ के रंग और राजनीतिक संदेशों के साथ आज भोजपुर की धरती पर भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। आरा के वास्तु बिहार फेज-3 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे तिवारी ने फूलों की होली खेलकर माहौल को रंगीन बनाया, तो वहीं मंच से विपक्ष पर तीखे हमले भी किए। साथ ही खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को मनोज तिवारी ने संसद भेजने की इच्छा जताई है। भाजपा सांसद ने कहा है कि भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के साथ एकजुट हो जाए। अपने चिर-परिचित लोकगीत अंदाज में उन्होंने होली गीत गुनगुनाते हुए राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए माहौल में राजनीतिक तड़का भी लगाया। भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने बयान दिया। इन्होंने कहा कि यह देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने इसे “देश के सम्मान के खिलाफ” बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। मंच से उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना भाई बताते हुए कहा कि जैसे वह, रवि किशन और निरहुआ संसद पहुंच चुके हैं, वैसे ही उनकी दिली इच्छा है कि खेसारी और पवन सिंह भी संसद की दहलीज पार करें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए प्रयासरत हैं और चाहते हैं कि भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के मंच पर एकजुट हों। बिहार की कद्र विपक्ष ने नहीं की होली के बहाने लालू परिवार पर तंज कसते हुए तिवारी ने गीत के जरिए कहा कि बिहार एक “मोती” है, जिसकी कद्र विपक्ष ने नहीं की, लेकिन अब एनडीए सरकार इसे संवार रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए वहां की स्थिति पर चिंता जताई और बदलाव की जरूरत बताई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा। वहीं खेसारी लाल यादव से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने उन्हें गले लगाने और आशीर्वाद देने की बात कही। कुल मिलाकर, आरा में मनोज तिवारी का यह दौरा फगुआ की मस्ती, सांस्कृतिक रंग और सियासी संदेशों का अनोखा संगम बन गया। फगुआ के रंग और राजनीतिक संदेशों के साथ आज भोजपुर की धरती पर भाजपा सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। आरा के वास्तु बिहार फेज-3 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे तिवारी ने फूलों की होली खेलकर माहौल को रंगीन बनाया, तो वहीं मंच से विपक्ष पर तीखे हमले भी किए। साथ ही खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को मनोज तिवारी ने संसद भेजने की इच्छा जताई है। भाजपा सांसद ने कहा है कि भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के साथ एकजुट हो जाए। अपने चिर-परिचित लोकगीत अंदाज में उन्होंने होली गीत गुनगुनाते हुए राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए माहौल में राजनीतिक तड़का भी लगाया। भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने बयान दिया। इन्होंने कहा कि यह देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने इसे “देश के सम्मान के खिलाफ” बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। मंच से उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना भाई बताते हुए कहा कि जैसे वह, रवि किशन और निरहुआ संसद पहुंच चुके हैं, वैसे ही उनकी दिली इच्छा है कि खेसारी और पवन सिंह भी संसद की दहलीज पार करें। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए प्रयासरत हैं और चाहते हैं कि भोजपुरी के सभी सुपरस्टार एनडीए के मंच पर एकजुट हों। बिहार की कद्र विपक्ष ने नहीं की होली के बहाने लालू परिवार पर तंज कसते हुए तिवारी ने गीत के जरिए कहा कि बिहार एक “मोती” है, जिसकी कद्र विपक्ष ने नहीं की, लेकिन अब एनडीए सरकार इसे संवार रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए वहां की स्थिति पर चिंता जताई और बदलाव की जरूरत बताई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा। वहीं खेसारी लाल यादव से मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने उन्हें गले लगाने और आशीर्वाद देने की बात कही। कुल मिलाकर, आरा में मनोज तिवारी का यह दौरा फगुआ की मस्ती, सांस्कृतिक रंग और सियासी संदेशों का अनोखा संगम बन गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *