हांसी में छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक सड़क निर्माण:विधायक विनोद भयाना ने शुभारंभ किया; 23.71 लाख रुपये होंगे खर्च

हांसी में छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक सड़क निर्माण:विधायक विनोद भयाना ने शुभारंभ किया; 23.71 लाख रुपये होंगे खर्च

हांसी शहर में बेहतर सड़क सुविधा के लिए छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक विनोद भयाना ने इसका उद्घाटन किया। इस परियोजना पर लगभग 23 लाख 71 हजार रुपए की लागत आएगी। उद्घाटन के अवसर पर विधायक भयाना ने कहा कि शहर के विकास के लिए मजबूत और टिकाऊ सड़कें जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि छाबड़ा चौक से उमरा गेट तक का यह शहर का एक प्रमुख और बिजी रहने वाला रास्ता है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन, पैदल यात्री और व्यापारी आते-जाते हैं। लोगों को परेशानी हो रही थी विधायक ने कहा कि सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए इसके पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है। विधायक ने विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण से पहले यहां नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसका उद्देश्य ये है कि आने वाले समय में सड़क को दोबारा न तोड़ना पड़े और नागरिकों को स्थायी सुविधा मिल सके। विधायक बोले- मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता भयाना ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों से यातायात सुगम होता है, हादसों में कमी आती है और व्यापार व अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *