भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम का गश्त:नेपाल चुनाव, त्योहारों के मद्देनजर तस्करी व अपराध रोकने को सघन चेकिंग

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम का गश्त:नेपाल चुनाव, त्योहारों के मद्देनजर तस्करी व अपराध रोकने को सघन चेकिंग

महराजगंज जनपद में आज अपर जिला मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त किया गया। इस संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी नौतनवा, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, सहायक सेना नायक, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस के जवान शामिल थे। गश्त विशेष रूप से ग्राम खनुआ बॉर्डर क्षेत्र में की गई। इस गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए तस्करी, अवैध गतिविधियों और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। नेपाल में प्रस्तावित चुनावों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया। उन्हें सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या सुरक्षा बल को देने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *