जबलपुर में ट्रक ने युवती को कुचला,धड़ से सिर अलग:शासकीय ITI के सामने हुई घटना, चालक हिरासत में

जबलपुर में ट्रक ने युवती को कुचला,धड़ से सिर अलग:शासकीय ITI के सामने हुई घटना, चालक हिरासत में

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शासकीय आईटीआई के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई। हादसा आज शाम करीब 5 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक और स्कूटी के बीच टक्कर के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत वाहन और चालक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मृत युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। संबंधित थानों को भी सूचना भेजी गई है। माढ़ोताल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *