तीन बच्चों को जहर देने वाली मां की मौत:9 दिन बाद नूरी बाई ने दाहोद अस्पताल में दम तोड़ा

तीन बच्चों को जहर देने वाली मां की मौत:9 दिन बाद नूरी बाई ने दाहोद अस्पताल में दम तोड़ा

आलीराजपुर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कीटनाशक मिलाकर चाय पिलाई और खुद भी पी लिया था। 9 दिनों तक जूझने के बाद अब उस महिला नूरी बाई (30) की भी मौत हो गई है। यह घटना अडवाडा गांव में हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 13 फरवरी को अडवाडा गांव में हुई थी। मुकेश भिलाला की पत्नी नूरी बाई ने अज्ञात कारणों से चाय में कीटनाशक मिलाया था। मुकेश मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ था। नूरी बाई ने पहले अपने तीन बच्चों सावित्री (7), कार्तिक (5) और दिव्या (3) को वह चाय पिलाई, फिर खुद भी पी ली। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों बच्चों की मौत हो गई। उनका सामूहिक अंतिम संस्कार 14 फरवरी को किया गया था। 9 रही अस्पताल में एडमिट नूरी बाई को गुजरात के दाहोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद, 21 फरवरी की रात को उसने भी दम तोड़ दिया। दाहोद में आम्बुआ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव का परीक्षण किया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के बयान नहीं हुए थे दर्ज इस घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला होश में नहीं आ पाई थी, जिसके कारण उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके। घटना का रहस्य महिला की मौत के साथ ही दफन हो गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *