Kanker-Narayanpur IED: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर प्रेशर कुकर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट, देखें Video

Kanker-Narayanpur IED: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर प्रेशर कुकर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट, देखें Video

Kanker-Narayanpur IED: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। रविवार को जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टीम ने जमीन में दबाकर रखा गया प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

Kanker-Narayanpur IED: बरामदगी से गंभीर खतरा टल गया…

जानकारी के अनुसार, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत संयुक्त टीम ग्राम कुरकुंज के आसपास नियमित सर्चिंग कर रही थी। तलाशी के दौरान जवानों को संदिग्ध संकेत मिले, जिसके बाद क्षेत्र की गहन जांच की गई। इसी दौरान करीब 5 से 7 किलोग्राम वजनी विस्फोटक सामग्री से तैयार आईईडी का पता चला। सूचना पर बीएसएफ की बम निरोधक टीम (BDS) को बुलाया गया।

विशेषज्ञों ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सावधानीपूर्वक डिफ्यूज किया और नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि आईईडी इस तरह से लगाया गया था कि सुरक्षाबलों या आम लोगों की आवाजाही के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते बरामदगी से गंभीर खतरा टल गया।

Kanker-Narayanpur IED: नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली अक्सर दुर्गम जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में आईईडी लगाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन लगातार सर्च ऑपरेशन और मजबूत खुफिया तंत्र के चलते ऐसे प्रयासों को विफल किया जा रहा है। इस मामले में थाना कोयलीबेड़ा में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इलाके में गश्त और सर्चिंग और तेज कर दी गई है।

सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए सुरक्षा बलों की सतर्कता की सराहना की है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *