हाथरस में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट:पुननेर गांव में लाठी-डंडे चले, कई घायल, वीडियो भी आया सामने

हाथरस में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट:पुननेर गांव में लाठी-डंडे चले, कई घायल, वीडियो भी आया सामने

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पुननेर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आज रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से लाठी डंडों से मारपीट हो रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पुननेर गांव में हुई, जहां लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल… मारपीट में राजकुमार, उनके बेटे प्रदीप और संजीव घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों का आरोप है कि एक पक्ष पहले भी उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *