पुलिस सप्ताह में प्रभात फेरी और मैराथन दौड़:बक्सर पुलिस ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश, स्थानीय लोगों ने की सराहना

पुलिस सप्ताह में प्रभात फेरी और मैराथन दौड़:बक्सर पुलिस ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश, स्थानीय लोगों ने की सराहना

बक्सर पुलिस ने शनिवार को पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। यह रैली बक्सर पुलिस कार्यालय से शुरू हुई, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने किया। इसमें जिले के हजारों पुलिस पदाधिकारी, अधिकारी और सिपाही शामिल हुए। सभी पुलिसकर्मी सफेद टी-शर्ट और टोपी पहने हुए थे। उनके हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज” जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। प्रभात फेरी पुलिस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए किला मैदान पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। स्थानीय लोगों ने की सराहना राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कई स्थानों पर ताली बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया। किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत यह जागरूकता अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना है। एसपी आर्य ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर करता है और अपराध को बढ़ावा देता है। इसलिए, नशा उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आना आवश्यक है। इसी क्रम में किला मैदान से पुलिस केंद्र बक्सर तक एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशे से दूर रहने का संदेश देना उद्देश्य मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश देना था। एसपी ने आगे बताया कि सप्ताह भर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से पुलिस आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझती है। नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब पुलिस और जनता मिलकर इस दिशा में प्रयास करें। पुलिस सप्ताह की इस शुरुआत को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। बक्सर पुलिस ने शनिवार को पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। यह रैली बक्सर पुलिस कार्यालय से शुरू हुई, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने किया। इसमें जिले के हजारों पुलिस पदाधिकारी, अधिकारी और सिपाही शामिल हुए। सभी पुलिसकर्मी सफेद टी-शर्ट और टोपी पहने हुए थे। उनके हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज” जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। प्रभात फेरी पुलिस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए किला मैदान पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। स्थानीय लोगों ने की सराहना राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कई स्थानों पर ताली बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया। किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत यह जागरूकता अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना है। एसपी आर्य ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर करता है और अपराध को बढ़ावा देता है। इसलिए, नशा उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे आना आवश्यक है। इसी क्रम में किला मैदान से पुलिस केंद्र बक्सर तक एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशे से दूर रहने का संदेश देना उद्देश्य मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश देना था। एसपी ने आगे बताया कि सप्ताह भर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से पुलिस आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझती है। नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब पुलिस और जनता मिलकर इस दिशा में प्रयास करें। पुलिस सप्ताह की इस शुरुआत को लेकर जिले में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *