उन्नाव में लखनऊ निवासी युवक की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, कानपुर से शादी से लौट रहा था

उन्नाव में लखनऊ निवासी युवक की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, कानपुर से शादी से लौट रहा था

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में नवाबगंज के पास हुए सड़क हादसे में लखनऊ निवासी एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बच्चा और एक बच्ची घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओमकार यादव (25) पुत्र रामसेवक यादव के रूप में हुई है, जो लखनऊ के इंद्रा नगर डीह 151, हरियर नगर के निवासी थे। ओमकार अपने परिवार के साथ कानपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। रविवार भोर पहर अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने ओमकार यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल लड़के और लड़की का इलाज जारी है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, ओमकार अपने दो भाइयों और दो बहनों में से एक थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया और परिजन घटनास्थल व अस्पताल की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। दुर्घटना की सटीक वजह जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *