हिसार जिले के अग्रोहा में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। डेरा जगमाल वाली के प्रमुख संत वीरेंद्र ढिल्लों ने यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। संत वीरेंद्र ढिल्लों के अग्रोहा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूलों से उनका अभिनंदन किया। पूरे रास्ते ‘धन-धन सतगुरु’ के जयघोष से के नारे लगाए गए। उनके दर्शन के लिए विनायक सिटी परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। मानवता का संदेश दिया संत वीरेंद्र ढिल्लों ने जनसमूह को संबोधित करते हुए मानवता की सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा ही वास्तविक आध्यात्मिकता की पहचान है। उन्होंने लोगों से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया। संत ने श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति का आशीर्वाद भी प्रदान किया। कई श्रद्धालु मौजूद रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र शर्मा, अश्विन जाखड़, मनदीप किरमारा, अजित कालीरावण, प्रदीप सिहाग, सुरेश शर्मा फौजी, सोनू बंसल, रजत मदान फौजी, नरेश सोनी, मनोज गर्ग, दयाल गर्ग, विकास सोनी, सतीश लांधड़ी, विद्यासागर, दयानंद शर्मा, गोविंद शर्मा, विशाल शर्मा, मोनू ढिल्लो, हैप्पी मूंड, सुरेश लांधड़ी, मनोज भादू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


