अविनाश पांडेय ने AI समिट विरोध का किया समर्थन:कांग्रेस महासचिव ने गंभीर आरोप लगाए, बोले- प्रधानमंत्री ‘समझौता’ कर रहे

अविनाश पांडेय ने AI समिट विरोध का किया समर्थन:कांग्रेस महासचिव ने गंभीर आरोप लगाए, बोले- प्रधानमंत्री ‘समझौता’ कर रहे

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने बुलंदशहर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ‘समझौता’ करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के इशारे पर देश के सम्मान को गिरवी रखकर समझौते कर रही है, जो एक गंभीर विषय है। उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र की पहचान बताया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया, जिसका पार्टी समर्थन करती है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने पर अविनाश पांडेय ने इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जिन सिद्धांतों और उसूलों को लेकर काम कर रहा है, वह और मजबूती से करेगा। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अविनाश पांडेय ने कहा कि जल जीवन मिशन में ही नहीं, बल्कि स्कूल भी बंद किए जा रहे हैं और शिक्षा का निजीकरण हो रहा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार की चरम सीमा बताया। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर अविनाश पांडेय ने चुनाव आयोग पर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए यह प्रक्रिया लाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग ने अभी तक विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालों का कोई हल नहीं निकाला है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा को समझ चुकी है और 2027 में उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *