मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू की आशंका‎ को लेकर अलर्ट‎ जारी:जिला स्तर पर विशेष टीम का गठन‎, नियमित निगरानी‎ के निर्देश; 315 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू की आशंका‎ को लेकर अलर्ट‎ जारी:जिला स्तर पर विशेष टीम का गठन‎, नियमित निगरानी‎ के निर्देश; 315 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू की आशंका को‎ देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन‎ अलर्ट जारी किया है। जिला स्तर‎ पर विशेष टीम का गठन किया गया है। ‎जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.‎मनोज कुमार मेहता के नेतृत्व में सात ‎‎सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। ‎‎इस टीम में सिविल सर्जन डॉ. अजय ‎‎कुमार, पशुपालन विभाग के मोबाइल ‎वेटेनरी अधिकारी समेत अन्य सदस्य‎ शामिल हैं। संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता प्रखंड स्तर पर भी छह ‎सदस्यीय टीमों का गठन किया गया ‎है। इन टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में‎ पोल्ट्री फार्म, मुर्गी पालन केंद्रों और ‎ग्रामीण इलाकों की नियमित निगरानी‎ का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों‎का कहना है कि अब तक जिले से‎ 315 सैंपल जांच के लिए पटना भेजे ‎गए हैं। कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में कहीं से बर्ड फ्लू का कोई ‎मामला सामने नहीं आया है, लेकिन‎ संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता‎ बरती जा रही है। विभाग ने लोगों से‎ अपील की है कि अगर कहीं अचानक ‎बड़ी संख्या में मुर्गियों या पक्षियों की‎मौत होती है तो तुरंत नजदीकी ‎पशुपालन कार्यालय को सूचना दें, ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई‎की जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ‎मॉनिटरिंग कर रही है बर्ड फ्लू की आशंका ‎को देखते हुए पशुपालन विभाग और‎ स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से ‎मॉनिटरिंग कर रहा है। अधिकारियों के‎ अनुसार, अगर जिले में एक भी केस ‎की पुष्टि होती है तो तत्काल प्रभाव से‎ संबंधित क्षेत्र के एक किलोमीटर के ‎दायरे को सील कर दिया जाएगा। ‎ संक्रमित क्षेत्र में मौजूद मुर्गियों और‎ बत्तखों को नष्ट किया जाएगा। आसपास के पोल्ट्री फार्म में दवा और ‎ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया‎ जाएगा। साथ ही, संभावित संक्रमण ‎को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य‎ विभाग भी सतर्क रहेगा और ‎आवश्यकतानुसार मानव स्वास्थ्य की‎ जांच एवं उपचार की व्यवस्था की‎जाएगी।‎ अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया ‎जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू से बचाव को‎ लेकर विशेष टीम गठित कर दी ‎गई है। अब तक 315 सैंपल ‎जांच के लिए भेजे गए हैं। ‎कहीं से भी बर्ड फ्लू का कोई‎ मामला सामने नहीं आया है। ‎एहतियातन पूरी सतर्कता बरती ‎जा रही है।‎ मुजफ्फरपुर में बर्ड फ्लू की आशंका को‎ देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन‎ अलर्ट जारी किया है। जिला स्तर‎ पर विशेष टीम का गठन किया गया है। ‎जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.‎मनोज कुमार मेहता के नेतृत्व में सात ‎‎सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है। ‎‎इस टीम में सिविल सर्जन डॉ. अजय ‎‎कुमार, पशुपालन विभाग के मोबाइल ‎वेटेनरी अधिकारी समेत अन्य सदस्य‎ शामिल हैं। संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता प्रखंड स्तर पर भी छह ‎सदस्यीय टीमों का गठन किया गया ‎है। इन टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में‎ पोल्ट्री फार्म, मुर्गी पालन केंद्रों और ‎ग्रामीण इलाकों की नियमित निगरानी‎ का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों‎का कहना है कि अब तक जिले से‎ 315 सैंपल जांच के लिए पटना भेजे ‎गए हैं। कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में कहीं से बर्ड फ्लू का कोई ‎मामला सामने नहीं आया है, लेकिन‎ संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता‎ बरती जा रही है। विभाग ने लोगों से‎ अपील की है कि अगर कहीं अचानक ‎बड़ी संख्या में मुर्गियों या पक्षियों की‎मौत होती है तो तुरंत नजदीकी ‎पशुपालन कार्यालय को सूचना दें, ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई‎की जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ‎मॉनिटरिंग कर रही है बर्ड फ्लू की आशंका ‎को देखते हुए पशुपालन विभाग और‎ स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से ‎मॉनिटरिंग कर रहा है। अधिकारियों के‎ अनुसार, अगर जिले में एक भी केस ‎की पुष्टि होती है तो तत्काल प्रभाव से‎ संबंधित क्षेत्र के एक किलोमीटर के ‎दायरे को सील कर दिया जाएगा। ‎ संक्रमित क्षेत्र में मौजूद मुर्गियों और‎ बत्तखों को नष्ट किया जाएगा। आसपास के पोल्ट्री फार्म में दवा और ‎ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया‎ जाएगा। साथ ही, संभावित संक्रमण ‎को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य‎ विभाग भी सतर्क रहेगा और ‎आवश्यकतानुसार मानव स्वास्थ्य की‎ जांच एवं उपचार की व्यवस्था की‎जाएगी।‎ अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया ‎जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू से बचाव को‎ लेकर विशेष टीम गठित कर दी ‎गई है। अब तक 315 सैंपल ‎जांच के लिए भेजे गए हैं। ‎कहीं से भी बर्ड फ्लू का कोई‎ मामला सामने नहीं आया है। ‎एहतियातन पूरी सतर्कता बरती ‎जा रही है।‎  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *