60साल के शिक्षक ने 28 वर्षीय शिक्षिका से की शादी:18 फरवरी को बिहार से नैपाल पहुंचे, जनकपुर धाम में रचाई शादी, इलाके में बढ़ा तनाव

60साल के शिक्षक ने 28 वर्षीय शिक्षिका से की शादी:18 फरवरी को बिहार से नैपाल पहुंचे, जनकपुर धाम में रचाई शादी, इलाके में बढ़ा तनाव

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है, जिसने उम्र और मजहब की दीवारों को लेकर इलाके में चर्चा और तनाव दोनों बढ़ा दिया है। एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन से शादी रचा ली है। दोनों अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। नेपाल में रचाई शादी बताया जाता है कि 18 फरवरी को दोनों घर से चले गए और नेपाल में विवाह कर लिया। शादी के बाद उनका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में शिक्षिका ने अपनी मर्जी से वर्ष 2025 में शादी करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह जहां भी हैं, खुश हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। भाई ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया इधर शिक्षिका के भाई फैसल ईमाम अशरफ ने औराई थाने में आवेदन देकर स्कूल संचालक सहित सात लोगों पर शादी की नीयत से अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।लड़की के भाई ने अपने आवेदन में स्कूल संचालक सह शिक्षक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू किया मामले में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में बताते हुए प्रभारी थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। नामजद में से तीन लोगों का मोबाइल जब्त कर डिटेल खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं इस मामले में पूर्वी एसडीपीओ 1 अलय वत्स के आदेश पर तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक और शिक्षिका अभी भी नेपाल में ही है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है, जिसने उम्र और मजहब की दीवारों को लेकर इलाके में चर्चा और तनाव दोनों बढ़ा दिया है। एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन से शादी रचा ली है। दोनों अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। नेपाल में रचाई शादी बताया जाता है कि 18 फरवरी को दोनों घर से चले गए और नेपाल में विवाह कर लिया। शादी के बाद उनका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में शिक्षिका ने अपनी मर्जी से वर्ष 2025 में शादी करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह जहां भी हैं, खुश हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। भाई ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया इधर शिक्षिका के भाई फैसल ईमाम अशरफ ने औराई थाने में आवेदन देकर स्कूल संचालक सहित सात लोगों पर शादी की नीयत से अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।लड़की के भाई ने अपने आवेदन में स्कूल संचालक सह शिक्षक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू किया मामले में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में बताते हुए प्रभारी थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। नामजद में से तीन लोगों का मोबाइल जब्त कर डिटेल खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं इस मामले में पूर्वी एसडीपीओ 1 अलय वत्स के आदेश पर तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक और शिक्षिका अभी भी नेपाल में ही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *