‘जिनके पास अनपढ़ों की फौज, उन्हें सब…’ मंत्री के बयान पर भड़के भागीरथपुरा के लोग

‘जिनके पास अनपढ़ों की फौज, उन्हें सब…’ मंत्री के बयान पर भड़के भागीरथपुरा के लोग

Indore News: इंदौर विधानसभा में शुक्रवार को भागीरथपुरा(Bhagirathpura) की तुलना दुनिया की सबसे गंदी बस्ती रही मुंबई की धारावी से करने वाले नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय(Minister Kailash Vijayvargiya) को लोगों ने आईना दिखाया। मंत्री ने कहा था भागीरथपुरा मिनी धारावी है। यहां लोग अशिक्षित है, इसलिए निगम को काम करने में दिक्कत होती है। उनके बयान से खफा भागीरथपुरा के लोगों ने इसे अपमान बताया। कहा, हर घर में शिक्षित लोग हैं। डॉक्टर वकील, इंजीनियरी की भरमार हैं। कई सरकारी नौकरी कर रहे। कई रिटायर्ड बड़े सरकारी अफसर हैं। यहां के लोग विदेश में भी हैं। रिटायर्ड जिला आपूर्ति अधिकारी हरिदास खुरैया ने कहा, जिनके पास अनपढ़ की फौज है, उसे सब ऐसे ही दिखते हैं।

धारावी से जोड़ना गलत

  • अधिवक्ता दीपक बौरासी ने बताया, हमारे क्षेत्र को धारावी से जोड़ना गलत है।
  • रिटायर्ड शिक्षक डॉ. माया यादव ने कहा, मैंने हिंदी में पीएचड़ी की। यहां गचर्चा बच्चे उच्या शिक्षित हैं।

कितने नाम गिनाऊं… सरकारी विभागों से लेकर विदेश में भी यहां के

 Minister Kailash Vijayvargiya said Bhagirathpura is mini Dharavi
Minister Kailash Vijayvargiya said Bhagirathpura is mini Dharavi

एडवोकेट दीपक चौरासी ने बताया, भागीरथपुरा में 60 एडवोकेट हैं। उनकी समिति बनी हुई है। 10 से ज्यादा डॉक्टर हैं। पुलिस्र, नगर निगम, सेल्स टैक्सर, रेलवे समेत कई सरकारी विभागों में यहां के 100 लोग नौकरी कर रहे हैं। शिक्षक अरुण सिह ने बताया, यहां 27 इजीनियर हैं। उनके पढ़ाए 7 बच्चे कुछ समय पहले ही इंजीनियर बने। ड पुलिस में हैं। सुमित यादव ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे हैं। वे बोले-कितने नाम गिनाऊ किशोर बघेल रिटायर्ड आरटीओ अफसर हैं। नेवी में भी एक युवक है। विजय नगर टीआइ मीना बोरामी भागीरथपुरा की बहू है। नीलम कैथवास स्वास्थ्य विभाग में अफसर है। सुरेश भदकारे क्राइम ब्रांच में है। नरेंद्र यादव सीएस हैं, बोले-यहां हर घर में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

गंदे पानी से अध्यक्ष की मौत, वे शिक्षक ही थे

मैंने सोशल साइंस में एमए किया। जिला आपूर्ति अधिकारी रहा। जिसके पास अनपढ़ की फौज हो, उसे सब ऐसे ही दिखते हैं। भागीरथपुरा में शिक्षित लोग रहते हैं। पुराने लोग भी बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे हैं। हरिदास खुरैया,रिटायर्ड आपूर्ति अधिकारी, भागीरथपुरा

यहां कई प्रतिभाएं भी हैं। मेरा रिश्तेदार दिलीप बिंजवा रणजी क्रिकेट खिलाड़ी है। हमारे वार्ड अध्यक्ष, जिनकी गंदे पानी पीने से मौत हुई, वे भी शिक्षक ही थे।– रमेश बिंजवा, कांग्रेस नेता

मैंने टेक्सटाइल्स में बीटेक किया है। एनजीओ से भागीरथपुरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग सेंटर चलाता हूं। हमारे क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी और न्यायालयीन सेवाओं में हैं।– प्रवीण सूर्यवंशी, बीटेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *