पाली में एक साथ उठी पांच अर्थियां:अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, बोले- ईश्वर ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी न करे

पाली में एक साथ उठी पांच अर्थियां:अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, बोले- ईश्वर ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी न करे

पाली जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर बसे भावनगर गांव (गुड़ा एंदला) में रविवार को ऐसा मंजर दिखा, जिसे देख हर आंख नम हो गई। एक ही परिवार की पांच अर्थियां एक साथ गांव की गलियों से निकलीं तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजन बिलखते रहे और ग्रामीणों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, हाईवे पर पलटी वैन जानकारी के अनुसार, भावनगर (गुड़ा एंदला) हाल अहमदाबाद निवासी रामलाल कुमावत अपने भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) की शादी में शामिल होने परिवार सहित पाली जिले के मणिहारी गांव आए थे। शुक्रवार 20 फरवरी को बंदोली कार्यक्रम में भाग लेने के बाद परिवार रात करीब 2 बजे वैन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। शनिवार 21 फरवरी सुबह गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनाव गांव के पास उनकी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। — हादसे की ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान के 5 लोगों की गुजरात में मौत:डिवाइडर से टकराकर पलटी वैन, भांजे की शादी में शामिल होकर पाली से जा रहे थे

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *