हनुमानगढ़ में 2 डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:15 किलो नशा जब्त, प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 1 को दबोचा

हनुमानगढ़ में 2 डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:15 किलो नशा जब्त, प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 1 को दबोचा

हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में डोडा-पोस्त और प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संगरिया पुलिस ने 14 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ 3 बदमाशों को पकड़ा। यह कार्रवाई संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में भगतपुरा से बोलांवाली मार्ग पर खाला पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के चनणखेड़ा निवासी राकेश कुमार (26) और संगरिया के किकरवाली निवासी बेशाखा सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। दूसरी कार्रवाई में तलवाड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल महादेव ने आरोपी को मसीतांवाली से रामपुरा उर्फ रामसरा की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित गोशाला के पास से पकड़ा।
आरोपी की पहचान वार्ड 10, रामपुरा उर्फ रामसरा निवासी महेंद्र सिंह (19) के तौर पर हुई है। उसके पास से 200 प्रीगाबालीन कैप्सूल और 170 टेपेंडाडोल टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *