ACC Women’s Asia Cup Rising Stars Final: आज भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars Final: आज भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

ACC Women’s Asia Cup Rising Stars Final Live Streaming: ए‍सीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। भारत ए महिला टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराते हुए फाइनल मुकाबले में जगह पक्की की है। जहां उसका खिताबी मुकाबला बांग्लादेश ए महिला टीम से होगा। ये फाइनल आज रविवार 22 फरवरी को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम करने पर होगी। आप इस मैच को कब-कहां लाइव देख सकते हैं, आइये जानते हैं।

खास बात ये है कि भारत ए महिला टीम एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। 2023 में खेले गए पहले एडिशन में उसने बांग्लादेश को हराकर ही ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। राधा यादव की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर बांग्लादेश ए ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए विमेंस को 54 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

भारत एक और बांग्लादेश एक के बीच एसीसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल रविवार 22 फरवरी को भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे से बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल के स्क्वॉड

भारत ए विमेंस: राधा यादव (कप्तान), वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसबनीस, सोनिया मेंधिया, मिन्नू मणि, हुमैरा काज़ी, साइमा ठाकोर, जिंतीमानी कलिता, नंदिनी कश्यप (विकेट कीपर), ममता मादिवाला (विकेट कीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश ए विमेंस: फहीमा खातून (कप्तान), सुमैया अख्तर, रुबिया हैदर झेलिक, ताज नेहर, जन्नतुल फिरदौस, सादिया अख्तर, सरमिन सुल्ताना, इश्मा तंजीम, शोरिफा खातून, शमीमा सुल्ताना (विकेट कीपर), लता मंडल, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिसना, फरजाना इस्मिन, फातिमा जहान सोनिया।

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल कहां देखें?

भारत ए बनाम बांग्लादेश ए एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जबकि मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप टीवी पर सोनी स्‍पोट्र्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *