भोजपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:अवैध शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी पुलिस, रास्ते में मिला संदिग्ध व्यक्ति

भोजपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:अवैध शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी पुलिस, रास्ते में मिला संदिग्ध व्यक्ति

भोजपुर के सोहरा गांव में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कृष्णागढ़ थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहरा गांव निवासी मोहन कुमार रजक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई, उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है। SP राज ने कहा है कि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने के लिए गहन जांच की जा रही है। दरअसल, हाल के दिनों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 3 फरवरी को झोकीपुर के पास सैरैया निवासी रितिक कुमार को भी अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। भोजपुर के सोहरा गांव में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कृष्णागढ़ थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहरा गांव निवासी मोहन कुमार रजक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई, उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले 3 फरवरी को गिरफ्तारी हुई थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है। SP राज ने कहा है कि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने के लिए गहन जांच की जा रही है। दरअसल, हाल के दिनों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 3 फरवरी को झोकीपुर के पास सैरैया निवासी रितिक कुमार को भी अवैध पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *