पीरपैंती स्टेशन पर 6 घंटे का ब्लॉक:फुट ओवरब्रिज निर्माण से ट्रेनें होंगी प्रभावित, प्लेटफार्म 1-2 के बीच लगेगा गार्डर

पीरपैंती स्टेशन पर 6 घंटे का ब्लॉक:फुट ओवरब्रिज निर्माण से ट्रेनें होंगी प्रभावित, प्लेटफार्म 1-2 के बीच लगेगा गार्डर

भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रविवार को फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके कारण स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 के बीच स्टील गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में देरी हो सकती, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना होगा। दैनिक यात्री, छात्र और नौकरीपेशा लोग विशेष रूप से प्रभावित होंगे।
ओवरब्रिज बनने से सुरक्षा-सुविधा मिलेगी कई यात्री सुबह स्टेशन पहुंच गए, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा। साहिबगंज की ओर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें लेट होने से उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कुछ यात्रियों ने रेलवे की ओर से पहले से पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फुट ओवरब्रिज बनने से भविष्य में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। इससे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें और अतिरिक्त समय का ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रविवार को फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके कारण स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 के बीच स्टील गर्डर लगाने का काम किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में देरी हो सकती, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना होगा। दैनिक यात्री, छात्र और नौकरीपेशा लोग विशेष रूप से प्रभावित होंगे।
ओवरब्रिज बनने से सुरक्षा-सुविधा मिलेगी कई यात्री सुबह स्टेशन पहुंच गए, लेकिन ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा। साहिबगंज की ओर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेनें लेट होने से उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कुछ यात्रियों ने रेलवे की ओर से पहले से पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फुट ओवरब्रिज बनने से भविष्य में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। इससे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें और अतिरिक्त समय का ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *