Kushinagar Sucide News: यूपी के कुशीनगर में एक 37 वर्षीय शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हुई। शिक्षक ने अपनी मौत से पहले एक डेढ़ मिनट की वीडियो बनाई और चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने देवरिया के बेसिक शिक्षा विभाग के क्लर्क और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कृष्ण मोहन सिंह कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग गांव के निवासी था। वह तीन भाइयों में मध्य था। उसका बड़ा भाई विदेश में रहता है, जबकि छोटा भाई घर पर है। वे अपने बड़े भाई अवधेश सिंह के यहां गुलरिहा, शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड पर पत्नी गुड़िया और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था। उसकी बेटी आस्था 8 साल की है और बेटा आदित्य 6 साल का है।
सुसाइड नोट और वीडियो में क्या ?
सुसाइड नोट में कृष्ण मोहन ने लिखा कि उसका 16 लाख रुपये डूब चुका है। वे बहुत परेशान थी। उसने कहा कि मैं मरना नहीं चाहता हूं। मैं अपने बच्चों और पत्नी के लिए जीना चाहता हूं। लेकिन वह मजबूर था। नोट में उसने मम्मी-पापा, भैया-भाभी से माफी मांगी। उसने कहा कि नौकरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए था। काश, यह पैसा बिजनेस में लगाया होता।
उसने देवरिया बेसिक शिक्षा कार्यालय के क्लर्क और अधिकारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आरोप था कि शिक्षक नियुक्ति के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। उसने कर्ज लेकर 9 लाख रुपये दिए, लेकिन बाकी पैसों की मांग जारी रही। जबकि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति कोर्ट में विवादित है। शुक्रवार को अधिकारियों ने उसे रुपये के लिए बुलाकर बहुत अपमानित किया, जिससे वे टूट गया।
सोसाइड वीडियो के बाद दी जान
शनिवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर खिड़की से झांककर देखा, कुछ नहीं दिखा। आखिरकार दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कृष्ण मोहन फंदे से लटका मिला। देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को उतारा और जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की है।


