स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 फरवरी को उनके पैतृक गांव जीरादेई में भव्य ध्वजारोहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पृथ्वी राज सिंह रूपन, पूर्व राष्ट्रपति मारीशस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक बिहारी कनेक्ट ग्लोबल एवं बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन डा. उद्देश्वर कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। देशरत्न के सम्मान का प्रतीक होगा तिरंगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जीरादेई स्थित राजेंद्र बाबू के पैतृक आवास के समीप बने पार्क में आयोजित किया जाएगा, जहां 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। यह तिरंगा न केवल देशरत्न के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा। डा. सिंह ने बताया कि समारोह में राजेंद्र बाबू के स्वजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उन्हें इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पुण्यतिथि मनाना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाना भी है। प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह के दौरान सीवान जिले के उन विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, खेल, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सम्मान से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उद्यमी रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह समारोह न केवल राजेंद्र बाबू की स्मृति को सम्मानित करेगा, बल्कि राष्ट्रीय गौरव, एकता और प्रेरणा का संदेश भी देगा। स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर 28 फरवरी को उनके पैतृक गांव जीरादेई में भव्य ध्वजारोहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पृथ्वी राज सिंह रूपन, पूर्व राष्ट्रपति मारीशस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक बिहारी कनेक्ट ग्लोबल एवं बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन डा. उद्देश्वर कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। देशरत्न के सम्मान का प्रतीक होगा तिरंगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जीरादेई स्थित राजेंद्र बाबू के पैतृक आवास के समीप बने पार्क में आयोजित किया जाएगा, जहां 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। यह तिरंगा न केवल देशरत्न के सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा। डा. सिंह ने बताया कि समारोह में राजेंद्र बाबू के स्वजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क स्थापित कर उन्हें इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पुण्यतिथि मनाना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाना भी है। प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को भी किया जाएगा सम्मानित समारोह के दौरान सीवान जिले के उन विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, खेल, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सम्मान से समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उद्यमी रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। यह समारोह न केवल राजेंद्र बाबू की स्मृति को सम्मानित करेगा, बल्कि राष्ट्रीय गौरव, एकता और प्रेरणा का संदेश भी देगा।


