PM मोदी आज मेरठ मेट्रो- रैपिड रेल का इनॉगरेशन करेंगे:स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ सफर करेंगे; 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी

PM मोदी आज मेरठ मेट्रो- रैपिड रेल का इनॉगरेशन करेंगे:स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ सफर करेंगे; 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी

PM नरेंद्र मोदी आज रेलवे के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। पहला- दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड रेल। दूसरा- मेरठ मेट्रो। यात्री अब मेरठ साउथ से सरायकाले खां (दिल्ली) का सफर रैपिड रेल से कर पाएंगे। यह दिल्ली से मेरठ के बीच 82.15 Km लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर है। मेरठ दौरे को लेकर PM मोदी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा। सीएम योगी ने X पर पोस्ट लिखा- नए यूपी की विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। मेरठ को लगभग ₹12,930 करोड़ की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात मिलेगा। PM मोदी का यूपी की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ रैपिड रेल में सफर करेंगे। इसके बाद मोहिउद्दीनपुर के इंटीग्रेटेड टाउनशिप के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक दिन पहले रैपिड रेल और मेट्रो का ट्रायल
20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सरायकाले खां के बीच नमो भारत रैपिड रेल और बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया। नमो भारत ट्रेन 160 किमी/घंटा की रिकॉर्ड रफ्तार से दौड़ी। 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में महज 39 मिनट में यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल पहुंची। वहीं, मेरठ मेट्रो ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी और 10 मिनट में बेगमपुल से मेरठ साउथ पहुंच गई। मेरठ साउथ से बेगमपुल के बीच मेट्रो की सुविधाएं भी जनता को मिलने लगेंगी। दोनों ही ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जो यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अब ट्रायल की जर्नी को जानिए
ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन सुबह 10:40 बजे मेरठ साउथ से रवाना हुई और हर एक स्टेशन पर एक-एक मिनट रुकते हुए 11:20 बजे न्यू अशोक नगर पहुंची। यहां से सराय काले खां तक का सफर इसने महज 8 मिनट में तय कर 11:28 पर गंतव्य पूरा किया। सराय काले खां से वापसी का सफर सुबह 11:59 बजे शुरू हुआ। वहीं बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो को 120 किमी/घंटा की गति पर परखा गया। बेगमपुल से दोपहर 1:16 बजे मेट्रो रवाना हुई और 1:26 पर मेरठ साउथ पहुंच गई। इस दौरान मेट्रो किसी स्टेशन पर नहीं रुकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *