शासकीय जमीन निजी बताकर बेची, कोटवार, दलाल, राजस्व अफसरों सहित 9 पर केस दर्ज

शासकीय जमीन निजी बताकर बेची, कोटवार, दलाल, राजस्व अफसरों सहित 9 पर केस दर्ज

भास्कर संवाददाता | अकोदिया अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निवालिया में शासकीय सेवा भूमि को निजी संपत्ति बताकर बेचने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी में 24 लाख 10 हजार रुपए का गबन हुआ है। अकोदिया पुलिस ने खरीदार की शिकायत पर गांव के कोटवार, दलाल और तत्कालीन राजस्व अधिकारी- कर्मचारियों सहित नौ नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उन्हें गैर-जमानती धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवालिया की सर्वे क्रमांक 516/01, रकबा पांच बीघा 7 बिस्वा भूमि को ग्राम कोटवार और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने दलालों के साथ मिलकर सारंगपुर निवासी ताज मोहम्मद को बेच दिया। आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाकर फरियादी से 24 लाख 10 हजार रुपए की ठगी की। नामांतरण में बाधा ने किया खुलासा : धोखाधड़ी तब उजागर हुई जब रजिस्ट्री के बाद नामांतरण में बाधा आई। तत्कालीन तहसीलदार ने सतर्कता दिखाते हुए उक्त भूमि के नामांतरण पर रोक लगा दी। इनके खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कोटवार रतनलाल, कमर अली, आरिफ, रिजवान, दिनेश, विकास, सलामत अली, मोर खां। निर्देश प्राप्त होने पर लेंगे एक्शन अंकित पाटकर अपर कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार पोलायकला ने कहा निवालिया में शासकीय जमीन कोटवार द्वारा बेचने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *