MP में यहां करोड़ों की लागत से बनेगी VIP रोड, नेशनल हाईवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

MP में यहां करोड़ों की लागत से बनेगी VIP रोड, नेशनल हाईवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

MP News: राज्य के बजट (MP Budget) में स्वीकृत हुए 20 करोड़ रुपए से राजगढ़ जिला मुख्यालय पर वीआईपी रोड बनाई जाएगी। यह जयपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे के बड़े पुल से होकर डाक बंग्ला रोड होते हुए नेवज नदी के किनारे से आएगा। साथ ही छोटे पुल की जगह बनने वाले नए पुल से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेगी, फिर वहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इसी के लिए यह राशि आई है। काफी पहले से यह रोड प्लॉन में था।

हालांकि भले ही यह वीआईपी रोड (VIP road) स्वीकृत हो गया हो और बनना हो लेकिन इसे लेकर काफी चर्चा का बाजार गर्म है। यह मामला भी काफी ट्रोल हो रहा है। जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि आखिरकार क्या राजगढ़ विधानसभा में और कोई नहीं रहता या गांववेक लोग नहीं रहते? कई गांवों में सड़कें नहीं है, तो क्या उन्होंने वोटन हीं दिए। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव ने 20 करोड़ के वीआईपी रोड, 2 करोड़ का खुजनेर में सर्किट हाउस और 1.05 करोड़ राजगढ़-खुजनेर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत होने पर उपलब्धि बताया है। (MP News)

यह रहेगा वीआईपी रोड का रूट

बड़ा पुल, डाक बंग्ला मार्ग, प्रस्तावित छोटे पुल की जगह बनने वाला नया पुल, सर्किट हाउस, ऑफिसर्स क्लब, पुरा और कलेक्ट्रेट। यह मार्ग डिवाइडर के साथ ही लाइटिंग वाला होगा, जिसमें दोनों ओर नाली और फुटपॉथ के लिए भी जगह छोड़ी जाएगी।

कांग्रेस नेता बोले क्या ग्रामीण वोट नहीं देते

उक्त वीआईपी रोड को लेकर कांग्रेस नेता राजेंद्रसिंह कीलखेड़ा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है। उसमें कहा गया है कि राजगढ़ विधानसभा में करीब 10 ग्रामीण सड़कों को रककर शहर का एक वीआईपी रोड स्वीकृत कराया गया है। क्या गांव के लोग (ग्रामीणजन) वोट नहीं देते? जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इनमें प्रमुख रूप से एक यूजर का लिखना है कि बाजार वालों का भी बुरा हाल है। भाजपा के लोगों की जेबों में नगर का विकास जा रहा है। ब्यावरा से खिलचीपुर हाइवे पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मौत हो रही है। ब्यावरा से खिलचीपुर तक फोरलेन बना चाहिए। कोई लिख रहा है कि गांव के लोग और किसान प्रताड़ित हो रहा है। कार्यक्रमों में आकर फोटो खिंचवा लेने से विकास नहीं होगा।

बगल में ही बाड़िया में न रोड न पानी

जिला मुख्यालय पर ही वार्ड-1 का हिस्सा रहे ऊपरी और नीचले बाड़िया क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लेकिन उन पर किसी का ध्यान नहीं गया न ही वहां की सड़कों की परवहा किसी ने की। यह शहर के ऑफिसर्स और वीआईपी के लिए वीआईपी मार्ग जैसा है लेकिन आम जनता जिनके कई वाडौं, मोहल्लों में सड़कें नहीं हैं, उन्हें स्वीकृत करवाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया है, इसीलिए वे उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

नई वीआइपी रोड बनना प्रस्तावित हुआ है

यह नई वीआईपी रोड है, जिसका बनना प्रस्तावित हुआ है। इसके तहत बड़े पुल से लेकर डाक बंग्ला रोड होते हुए नदी किनारे से होकर छोटे पुल से होते हुए वीआईपी सड़क सर्किट हाउस पहुंचेगी। फिर यहां से आगे बढ़कर सीधे कलेक्ट्रेट तक मिलेगी। इस रोड के प्रपोजल को इसी तरह से लिया जाएगा।- पीएन धनवाल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *