CG News: एम्स में मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। उसने कुछ दिन पहले एसिड पी लिया था। इसका इलाज कराने के लिए वह एम्स में भर्ती हुआ था। घटना तड़के 5.30 बजे की है। आमानाका पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मोवा निवासी करण राठौर (22) ने करीब साल भर पहले घरेलू विवाद के बाद एसिड पी लिया था।
इससे उसकी आहर नली में समस्या हो गई थी। इसका परिवार वाले इलाज करवा रहे थे। 29 दिसंबर को उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। वह दूसरी मंजिल में गेस्ट्रो डिपार्टमेंट में भर्ती था।
शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए उठा। इसके बाद उसने दौड़ते हुए खिड़की से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट आई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की समय उसकी बहन भी मौजूद थी।


