बाराबंकी में बाग में मिला विवाहिता का शव:मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बाराबंकी में बाग में मिला विवाहिता का शव:मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कूढ़ा डालमऊ गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शनिवार शाम करीब 6 बजे माधुरी चौहान (25) का शव गांव के बाहर एक बाग में चारपाई पर पड़ा मिला। माधुरी के मायके वालों ने उसके पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग माधुरी के शव को बाग में छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर कोई भी ससुरालीजन मौजूद नहीं था। माधुरी चौहान भिखनापुर, कोतवाली दरियाबाद की रहने वाली थीं। उनका विवाह 5 दिसंबर 2022 को कूढ़ा डालमऊ निवासी बाराती से हुआ था। घटना की सूचना टिकैतनगर पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *